बिहटा: बिहटा थाना परिसर में अलग-अलग मामलों में बरामद 4000 लीटर शराब को किया गया नष्ट
Bihta, Patna | May 6, 2026 बिहटा थाना के परिसर में अलग-अलग मामले में बरामद की गई 4000 लीटर शराब को पुलिस ने नष्ट कर दिया है। पटना जिला अधिकारी के निर्देश पर मध्य निषेध विभाग के इंस्पेक्टर अरुण कुमार के देखरेख में शराब का विनष्टीकरण किया गया। इस मौके पर कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।