बिंदकी: बिंदकी के काली जी मंदिर में आयोजित दंगल में जम्मू के फैजल अली ने जीती चांदी की गदा और ₹3100 का इनाम, नागनाथन भी हुआ
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के मोहल्ला ठठराही के काली जी देवी मंदिर में चल रहे मेला महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को दिन में 2 बजे से दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें जम्मू के पहलवान फैजान अली ने राजस्थान के पहलवान जितेंद्र को हराकर चांदी का गदा तथा ₹3100 रुपए नगद इनाम जीता। इसके अलावा अन्य पहलवानों ने अपने ताकत और दांव पेंच का प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरी।