जहानाबाद: खड़पूरा में एक महिला एवं उनके दो बच्चों को गोतिया ने मारपीट कर किया गंभीर रूप से घायल, इलाज है जारी
जहानाबाद के खड़ पूरा गांव में रेशमी देवी नामक महिला एवं उसके गुड़िया कुमारी और चंदन कुमार नाम के दो बच्चों को गोतिया ने ही मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसके बाद सभी को सदर अस्पताल में लाया गया है जहां इलाज जारी है। घायल महिला ने बताया की हम अपने जमीन में नए मकान का निर्माण करा रहे हैं जिसको लेकर वे मतलब का विवाद कर उक्त लोगों ने मारपीट किया।