जहानाबाद: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आज जिले में हुआ आगमन, सुरक्षा का दिखा पुख्ता इंतजाम
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा का जिले में आगमन हुआ। वह हेलीकॉप्टर के द्वारा हवाई मार्ग से जहानाबाद पुलिस लाइन पहुंचे, जहां से गांधी मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम हेतु प्रस्थान किया। इस मौके पर जिला पुलिस, एसपीजी के जवान सहित विभिन्न पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया।