जहानाबाद: ठिकरौल गांव में कुछ युवकों ने तीन भाइयों को मारपीट कर किया जख्मी, घायलों ने आरोपियों पर ट्रैक्टर चोरी करने का लगाया आरोप
जहानाबाद के ठिकरौल गांव से एक मारपीट का मामला सामने आया। जहां की कुछ युवकों ने तीन सगे भाइयों के साथ में बुरी तरह से मारपीट की है। तीनों भाई इलाज के लिए जहानाबाद के सदर अस्पताल पहुंचे हैं। घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि कुछ लोग हमारे ट्रैक्टर को चोरी करने आए थे। हम लोग को सूचना लगी तो हम लोग अपने ट्रैक्टर के पास गए तो आरोपियों ने हमला कर दिया।