जहानाबाद: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के जिले में आगमन को लेकर तैयारियां हुई पूर्ण, सुरक्षा का किया गया पुख्ता इंतजाम
जहानाबाद के गांधी मैदान में आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दिन में आगमन होना है। जिसको लेकर भव्य पंडाल सहित बेहद खास व्यवस्था कि गई है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला पुलिस के साथ साथ एसपीजी के जवान बीते रात्रि से ही मौजूद हैं और सुरक्षा को लेकर चप्पे चप्पे पर पुख्ता इंतजाम है।