लोनी: मोबाइल टावरों से कीमती सामान चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने अंकुर विहार इलाके से किया गिरफ्तार
Loni, Ghaziabad | Apr 16, 2024 अंकुर विहार इलाके से पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार चोरों ने अपने नाम उस्मान और राशिद बताए हैं। उन्होंने बताया कि चोरों ने बताया कि वह रात के समय चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। डीएलएफ में छठ घाट के पास लगे जिओ के टावर से उन्होंने आरआरयू चोरी किए थे।