लोनी: ग्राम सादुलाबाद में बाबा साहब के जन्म उत्सव पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, मूर्ति पर मालार्पण की
Loni, Ghaziabad | Apr 15, 2024 समता सैनिक दल के नेतृत्व में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर गांव सादुल्लाबाद में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में नीला झंडा लेकर शांतिपूर्वक बहुजन जन जागृति प्रभात फेरी निकल गई। कार्यक्रम में बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण की गई। इस मौके पर सुरेंद्र एडवोकेट, मनोज कुमार, राकेश कुमार, नवरत्न सिंह, विनोद कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।