लोनी: चिरोड़ी गांव के सामने तेज रफ्तार तीन पहिया लीडर वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल है।
Loni, Ghaziabad | Apr 14, 2024 जिला बागपत में सुमित कुमार परिवार के साथ रहते थे। वह अपने भाई विशाल के साथ बाइक से लोनी किसी काम के लिए आए थे। लोनी से वापस बागपत की तरफ अपने घर जाते समय रविवार सुबह उनका एक्सीडेंट हो गया। चिरोड़ी गांव के सामने पहुंचते ही उनकी बाइक तीन पहिया लीडर वहां से टकरा गई। अस्पताल में डॉक्टर ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसका भाई विशाल का इलाज चल रहा है।