लोनी: चोरी के शक में युवक की पीट कर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने टीला गांव के पास से गिरफ्तार किया
Loni, Ghaziabad | Apr 13, 2024 एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि पंकज नाम के युवक की चोरी के शव में पीट कर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे अमित मावी को शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया। अमित के तीन फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दविश दे रही है। अमित के कब्जे से मारपीट में प्रयुक्त हुआ डंडा बरामद किया।