गाज़ियाबाद: टीला मोड़ थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी स्थित एक फ्लैट में लगी आग, कमरे में मृत पाई गई आग में झुलसी हुई बुजुर्ग महिला
टीला मोड़ क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी के एक फ्लैट में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग में एक बुजुर्ग महिला की झुलसकर मौत हो गई। फ्लैट में बाहर से ताला बंद था। एसीपी शालीमार गार्डन ने बताया कि मौके पर पहुंचकर पुलिस बल द्वारा फायर सर्विस को बुलाकर आग बुझाई गयी। फ्लैट के कमरे में एक वृद्व महिला बुरी तरह से झुलसी हुई थी और वह मृत अवस्था में पाई गई।