मुगलसराय: मुगलसराय में यातायात पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, कई वाहनों का हुआ चालान
मुगलसराय में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए रविवार दोपहर 01 बजे विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात पुलिस ने अवैध पार्किंग और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले कुल 189 वाहनों का चालान किया। कार्रवाई में कुल 4.72 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। चंधासी कोयला मंडी समेत प्रमुख मार्गों पर अवैध रूप से खड़े 175 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गयी।