मुगलसराय: मुगलसराय में भदोही सांसद विनोद बिंद ने टोटो से किया सफर, ऊर्जा संरक्षण का दिया संदेश
मुगलसराय में भदोही सांसद विनोद बिंद ने ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर अनोखी पहल की। शनिवार सुबह करीब 10 बजे सांसद अपने वाहन काफिले को छोड़ बैटरी चालित ई-रिक्शा से अलीनगर स्थित अपने अस्पताल पहुंचे।सांसद का यह कदम लोगों को ईंधन बचाने और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से उठाया गया जिसको लेकर लोगो ने सराहना किया।