सेन्हा: सेन्हा के रामनगर में टाटा मैजिक की चपेट में आया स्कूटी सवार अधेड़, गंभीर हालत में लोहरदगा सदर अस्पताल रेफर।
सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-143ए लोहरदगा-घाघरा मुख्य पथ पर रामनगर के समीप शनिवार शाम लगभग 4 बजे सड़क दुर्घटना में एक स्कूटी सवार अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेन्हा में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।