बदायूं: समाजवादी पार्टी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष चौधरी फैजान राईन को पुलिस ने किया नजरबंद
Budaun, Budaun | Dec 14, 2025 बदायूं की सदर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि समाजवादी पार्टी के छात्र सभा के जिलाध्यक्ष चौधरी फैजान राईन लखनऊ जाकर किसी सभा में शामिल होने जा रहे हैं और किसी बड़े आंदोलन में शामिल होने जा रहे हैं। जिस कारण पुलिस उनके घर पहुंची और उन्हें नजर बंद कर दिया। वहीं छात्र सभा के जिलाध्यक्ष चौधरी फैजान राइन का कहना है कि वह कहीं नहीं जा रहे थे।