सौर बाज़ार: सौरबाजार में शिक्षकों से मिले विधायक आईपी गुप्ता, शैक्षणिक मुद्दों, साफ़-सफाई और क्लासरूम पर हुई चर्चा
सौरबाजार में विधायक आईपी गुप्ता ने शैक्षणिक संसाधनों, आधारभूत सुविधाओं, कक्षा संचालन, पुस्तकालय और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने छात्राओं से सीधे बात कर उनकी समस्याओं को सुना। छात्राओं ने शिक्षण सुविधाओं के विस्तार, सुरक्षा, पेयजल, शौचालय, पुस्तकालय संसाधनों और छात्रावास से संबंधित मुद्दों को उठाया।