मुगलसराय: मुगलसराय में स्ट्रीट लाइट परियोजना की सामग्री गायब, दो कर्मचारियों पर गबन का मामला दर्ज
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट परियोजना से जुड़ी निर्माण सामग्री की कथित चोरी और गबन का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा बताया गया कि कार्यदायी संस्था नीलांबरी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड की शिकायत पर दो कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।शनिवार दोपहर 01 बजे कंपनी के अनुसार करीब 55 से 70 लाख रुपये मूल्य की सामग्री स्टोर से गायब मिली।