कुरई: खापा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दो घायल
Kurai, Seoni | Apr 26, 2026 सिवनी के अरी थाना अंतर्गत खापा गांव के पास रविवार को एक तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वही दो अन्य बाइक सवार घायल हो गए। घायलों के इलाज जारी है। वही घटना की सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव का पीएम करवाया है। और पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।