टोंक: बुजुर्ग महिला की हत्या कर शव को 4 कट्टों में भरकर फेंका गया, कुत्तों ने नोच खाए अंग
Tonk, Tonk | Jun 12, 2026 टोंक जिले के लवादर गांव में गुरुवार रात करीब 11 बजे कट्टों में भरा बुजुर्ग महिला का कटा-फटा शव मिला। महिला का सिर धड़ से अलग था, हाथ-पैर के पंजे कटे हुए थे और शव के कई हिस्से कुत्तों ने नोचकर खा लिए थे। पिछले दो-तीन दिन से आ रही बदबू को नजरअंदाज करने के बाद हड़कंप मंच गया।