सुल्तानपुर: पत्नी को मारपीट कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला पति वैथू गांव से हुआ गिरफ्तार, भेजा गया जेल
पत्नी से मारपीट और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में जयसिंहपुर पुलिस ने आज आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बीते दिनों आरोपी की पत्नी ने आत्महत्या कर लिया था जिसमे मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपी विनोद कुमार पुत्र इन्द्राज निवासी वैथू थाना जयसिंहपुर को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की। आरोपी को कोर्ट से जेल भेजा गया है।