सुल्तानपुर: भारतीय चमार महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने जिला कार्यालय पर की प्रेस वार्ता,बोले गरीब,किसान व महिलाओं के लिए लड़ेंगे लड़ाई
भारतीय चमार महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भीम बहादुर चौहान ने जिला कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता आयोजित की।जिसमें मीडिया के माध्यम से उन्होंने कहा कि संगठन पूरे प्रदेश में गरीबों,किसानों व महिलाओं के हक के लिए व न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ेगा।इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल कुमार,यूथ जिलाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश,कपिल कोरी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।