सुल्तानपुर: यौन शोषण करने वाले आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराने कोतवाली नगर पहुंची पीड़ित, दी प्रतिक्रिया
शादी का झांसा देकर किशोरी का दो साल तक युवक ने यौन शोषण किया। आबरु बचाने के लिए अंबेडकरनगर जिले के टांडा में परिजनों ने शादी तय की तो मनबढ़ आरोपी युवक ने किशोरी की अश्लील तस्वीरें और वीडियो भेजी। लड़की की शादी तय कर चुके ससुरारी जनों ने न्यूड वीडियो फोटो देखकर शादी तोड़ दी। पीड़ित परिवार ने नगर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग किया