सुल्तानपुर: महिला परिवार परामर्श केंद्र पर सुलझाया गया पति-पत्नी के बीच का विवाद,खुशी-खुशी हुई विदाई
महिला परिवार परामर्श केंद्र पर प्रभारी सीमा सरोज,आरक्षी रोशन जहां,रेनू यादव,सीमा शर्मा,रूपा देवी व वरिष्ठ पत्रकार मनोराम पांडे के अथक प्रयास के बाद कूरेभार निवासी महुली में पति-पत्नी के बीच काफी दिनों से चल रहें विवाद को समझा-बुझाकर सुलझाया गया।जिसके बाद दोनों अपने सारे गिले-शिकवे व मतभेदों को भुलाकर खुशी-खुशी अपने घर चले गए।