बख्शी का तालाब: शराब ठेके के पास युवक की पीट-पीटकर हत्या, 4 आरोपी हिरासत में, 2 की तलाश जारी
लखनऊ के महिंगवां थाना क्षेत्र में शराब ठेके के पास युवक की पीट-पीटकर हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक, 19 अगस्त की रात मोनू सिंह (25) की अज्ञात लोगों ने मारपीट कर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान की।