अशोक नगर: विश्व साइकिल दिवस पर कलेक्टर सहित अधिकारियों एवं नागरिकों ने निकाली साइकिल रैली150 लोग हुए शामिल
अशोकनगर विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल अभियान के अवसर पर जिले में स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं फिट जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में कलेक्टर साकेत मालवीय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के सदस्यों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।