चित्तौड़गढ़। बस्सी थाना क्षेत्र की सरहद नगरी आम रोड पर ANTF टीम को मिली सूचना पर दबिश देकर एक संदिग्ध को पकड़ा गया। स्थानीय पुलिस के साथ तलाशी में आरोपी राधेश्याम पुत्र बंशीलाल, निवासी आवलहेड़ा के पास से 1.215 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद हुई। पुलिस ने अफीम जब्त कर राधेश्याम को गिरफ्तार किया है।