चानन: किऊल थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को नशा सेवन करते हुए किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश किया
किऊल थाना की पुलिस ने खगौर गांव से एक व्यक्ति को नशा सेवन में गिरफ्तार किया है. जिसे गुरुवार अपराह्न 2 बजे किऊल थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस के मुताबिक मामले में खगौर गांव के रहने वाले मोहम्मद फरीद मियां के पुत्र मोहम्मद निसार को गिरफ्तार किया गया. किऊल थाना में कांड संख्या 36/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है.