बड़गांव: अंबेरी पुलिया पर स्कूटी सवार भाई-बहन को ट्रेलर ने मारी टक्कर, नेहा की मौके पर हुई मौत, शव एमबी मोर्चेरी में
उदयपुर, 12 जुलाई, चीरवा गांव से केक लेने उदयपुर आ रहे भाई-बहन की स्कूटी को अंबेरी पुलिया के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में स्कूटी पर पीछे बैठी नेहा मेनारिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई आर्यन मेनारिया गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। सुखेर थाना पुलिस मौके पर.