बड़गांव: करणी माता मंदिर हाथीपोल की भूमि पर अवैध कब्जे के विरोध में करणी सेना ने की कार्रवाई की मांग, कलेक्टर को दिया ज्ञापन
हाथीपोल स्थित करणी माता मंदिर भूमि पर अवैध कब्जे के विरोध में करणी सेना ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। दरअसल उदयपुर के हाथीपोल क्षेत्र स्थित प्राचीन करणी माता मंदिर की भूमि पर लोढ़ा ब्रदर्स द्वारा अवैध कब्जे के विरोध में करणी सेना मेवाड़ ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।