बड़गांव: MPUAT में नए कुलगुरू के लिए सर्च कमेटी का हुआ गठन, पूर्व कुलपति और बोर्ड अध्यक्ष को कमेटी का चेयरमैन बनाया गया
MPUAT में नए कुलगुरु चयन के लिए सर्च कमेटी गठित उदयपुर की MPUAT में नए कुलगुरु चयन को लेकर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने सर्च कमेटी गठित की है। प्रो. बी.एल. चौधरी को चेयरमैन बनाया गया है। प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा, प्रो. त्रिभुवन शर्मा और ICAR महानिदेशक को सदस्य नामित किया गया। वर्तमान कुलपति डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक का कार्यकाल अक्टूबर 2025 में समाप्त हो रहा है।