बास्तानार: शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में प्रवेश के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
समाज कल्याण विभाग द्वारा आड़ावाल में संचालित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में प्रवेश हेतु 31 जूलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उक्त विद्यालय में दृष्टि बाधितार्थ बच्चों के लिए कक्षा पहली से 12 वीं तक तथा श्रवण बाधितार्थ बच्चों हेतु कक्षा पहली से दसवीं तक अध्ययन की व्यवस्था उपलब्ध है।