कायमगंज: नगर पालिका ने अस्पताल के पास स्थित रैन बसेरा कूलिंग सेंटर में गर्मी से राहत के लिए दो बड़े कलर ठंडे पानी की व्यवस्था की
कायमगंज नगर पालिका परिषद ने अस्पताल के पास स्थित रैन बसेरा को कूलिंग सेंटर में बदल दिया गया है गर्मी से राहत के लिए दो बड़े कूलर, चारपाई और पीने के ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। अस्पताल आने वाले मरीज और तीमारदारों और रहागीरों को कुछ समय के लिए राहत और ठंडक पहुंची है। ईओ डॉक्टर लव कुमार ने बताया इस कूलिंग सेंटर का लक्ष्य लोगों को भीषण लू से बचाना है।