मनोहरथाना: बुधवाड़ा में मंदिर की सीढ़ियों को तोड़ने पर ग्रामीण थाने में पहुंचे, समझाइश के बाद मामला हुआ शांत
मनोहर थाना क्षेत्र के बुधवाड़ा गांव में एक परिवार के सदस्यों द्वारा नवनिर्माणाधीन मंदिर के सीढिय़ों को तोडने के मामले में रात्रि मे पूरे गांव के व्यक्ति विरोध स्वरूप ट्रैक्टरों में भरकर मनोहर थाना थाने पहुंचा , थानाधिकारी की समझाईश के बाद वापस लौटे। पुलिस ने मौका मुआएने के लिए तुरंत टीम भेजी गई । दोनो पक्षो के बीच समझाइश कराकर मामला शांत कराया ।