प्रतापगढ़: सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 1.5 लाख तक का निशुल्क उपचार, पीएम राहत योजना लागू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को त्वरित एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “प्रधानमंत्री सड़क दुर्घटना पीड़ित अस्पताल भर्ती एवं सुनिश्चित उपचार योजना” लागू की गई है। योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को नजदीकी सरकारी एवं रजिस्टर्ड निजी अस्पतालों में 1.5 लाख रुपये तक का निशु