कन्नौज: पुलिस लाइन में परेड का हुआ आयोजन, एसपी विनोद कुमार ने पुलिसकर्मियों के साथ लगाई दौड़
कन्नौज पुलिस लाइन मैदान में शुक्रवार को परेड आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार की मौजूदगी में आयोजित परेड की तस्वीर सामने आई है। पुलिस कर्मियों के साथ एसपी विनोद कुमार ने पुलिस लाइन मैदान पर दौड़ लगाई। फर्स्ट रिपोर्टिंग करने वाली डायल 112 की टीम को दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस लाइन में ट्रेनिंग कर रहे प्रशिक्षण पुलिस कर्मियों को भी निर्देश दिए गए हैं।