कन्नौज: कन्नौज के भटपुरी मोहल्ले में अलम के अकीदतमंदों को बांटा गया शरबत, ढोल-नगाड़ों के साथ बच्चों ने याद किया शहादत का वो दिन
कन्नौज शहर में इन दिनों इमाम हुसैन की याद में कार्यक्रम किए जा रहे है। जिसके चलते मोहल्ला भटपुरी में अकीदतमंदो ने शरबत बांटा और ढोल नगाड़ों के साथ जमकर मातमी धुन भी बजाई। गुरूवार रात 10 बजे अब्दुल बहाव ने बताया कि यह मुहर्रम के महीने में अहमियत बहुत है। इसमें 9 व 10 तारीख का रोजा रखना चाहिए।