कन्नौज: मौसमपुर अल्हड़ मोहल्ले में परिवार के 2 पक्षों में विवाद, 4 लोगों पर दर्ज हुआ मारपीट का मुकदमा
कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के मौसमपुर अल्हड मोहल्ले में मारपीट की घटना पर 2 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मंजू नामक महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने यह मुकदमा दर्ज किया है। सदर कोतवाली में मारपीट की घटना पर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की जानकारी गुरुवार को हुई। महिला ने परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।