कन्नौज: जिला कारागार का डीआईजी जेल ने किया निरीक्षण, जेल में देखी व्यवस्थाएं
कन्नौज जिला कारागार में पुलिस उप महानिदेशक कारागार कानपुर परिक्षेत्र द्वारा कारागार का विस्तृत निरीक्षण किया गया। डीआईजी के प्रथम आगमन पर जेल अधीक्षक द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागार में लगे सुरक्षा उपकरण सीसीटीवी प्रणाली, अग्निशमन यंत्र, मुलाकात भवन आदि का निरीक्षण किया गया महिला बैरक पाठशाला क्वारंटाइन बैरक भी देखे गए।