कन्नौज: कन्नौज शहर के गुरूकुल मंदिर में भगवान श्री सत्यनारायण की कथा का आयोजन, कथावाचक पंडित जी ने बताया कथा का महत्व
कन्नौज शहर के गुरूकुल मंदिर में आज गुरूवार को भगवान सत्यनारायण की कथा का आयोजन किया गया। बताया जाता है कि भगवान सत्यनारायण की कथा श्रवण करने से सुख शांति और समृद्धि मिलती है। गुरूवार देर शाम 7 बजकर 30 मिनट पर कथा वाचक पंडित मुकेश त्रिपाठी ने बताया कि कथा एक अध्यात्म है और इससे जीवात्मा से परमात्मा का मिलन होता है, जिससे भगवान की भक्ति मिलती है।