बदायूं: हरदत्तपुर गांव में नल से पानी पीने गए किसान की विद्युत पोल की चपेट में आने से करंट लगने से झुलस कर हुई मौत
Budaun, Budaun | Mar 15, 2024 बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र के हरदतपुर गांव के रहने वाले दिनेश पुत्र मलखान गांव में नल पर पानी पीने गए थे। नल के पास में विद्युत पोल लगा हुआ था। जिसमें करंण आ रहा था। विद्युत पोल की चपेट में आने से दिनेश को करंट लग गया। जिससे वह झुलस कर घायल हो गए। घायल दिनेश को सहसवान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर उनकी मौत हो गई।