बदायूं: रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवार को सराय बघौलिया गांव के पास बाइक सवार ने मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत
Budaun, Budaun | Mar 15, 2024 आंवला कोतवाली क्षेत्र के कसूरमा गांव का रहने वाला सौरभ पुत्र थान सिंह रिश्तेदारी में गया था और वापिस अपने घर आ रहा था। थाना उघैती क्षेत्र के सराय बघौलिया गांव के पास एक बाइक सवार ने बाइक सवार सौरभ को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उघैती के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई।