बदायूं: सिरसा गांव के पास अज्ञात बाइक सवार ने बाइक सवार होमगार्ड को मारी टक्कर, इलाज जारी
Budaun, Budaun | Mar 15, 2024 ब्राह्मपुर गांव के रहने वाले श्रीपाल पुत्र तोताराम मूसाझाग थाने में ड्यूटी करते हैं। ड्यूटी करके वह अपने घर जा रहे थे, तभी थाना मूसाझाग क्षेत्र के सिरसा गांव के पास अज्ञात बाइक सवार ने श्रीपाल को टक्कर मार दी। इस हादसे में होमगार्ड श्रीपाल घायल हो गए। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।