कराहल: कूनो के जंगल में चीता रिलिज करने आयेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव, कलेक्टर-एसपी ने तैयारियों का किया निरीक्षण
श्योपुर। कूनो नेशनल पार्क में विश्व चीता दिवस पर कल गुरूवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव कार्यक्रम में शामिल होंगे जो यहां कूनो के खुले जंगल में एक चीता और उसके दो शावको को छोड़ेंगे। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बुधवार को को दोपहर 03 बजे निरीक्षण कर आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया।