बेगूसराय: जिले के सभी थानों में राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को लेकर शपथ ली गई, SP ने दी जानकारी
जिले के सभी थानों में राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को लेकर शपथ लिया गया. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने गुरुवार की शाम 5:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि पुलिस का काम एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने को लेकर है. उन्होंने कहा कि बेगूसराय पुलिस इसका बखूबी से निर्वहन कर रही है.