बेगूसराय: एसपी मनीष ने पुलिस लाइन में दो सेवा निवृत्त पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया
पुलिस लाइन में बुधवार की शाम 4:00 बजे एसपी मनीष ने 02 सेवा निवृत पुलिस पदाधिकारी को मोमेंटो और साल देकर सम्मानित किया. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने कहा कि पुलिस पदाधिकारी जो अपने जीवन काल में आमलोगों की सेवा करते हैं. उनकी सेवानिवृत्ति पर उन्हें सम्मानित करने का काम किया गया है.