बेगूसराय: वार्ड-8 राजापुर में विशालकाय सांप मिला, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 8 राजापुर में गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे एक विशालकाय शॉप मिला. इस बात की जानकारी लोगों ने डीएम तुषार सिंगला को दी. उसके बाद मामले पर संज्ञान लेते हुए डीएम ने वन विभाग की टीम को इस बात की जानकारी दी. उसके बाद वन विभाग की टीम स्थल पर आकर रेस्क्यू किया. सांप को देखने के लिए आम लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई.