नगर के मोहल्ला नंदपुरी स्थित खेतों में आवारा कुत्तों ने गोवंश पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंचे नगर पालिका कर्मियों द्वारा गोवंश का अंतिम संस्कार किया। शनिवार को मोहल्ले के लोगों ने बताया कि आवारा कुत्तों ने गोवंश पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं सूचना पर पहुंचे नगर पालिका कर्मियों ने जेसीबी की सहायता से गड्ढा कर गोवंश को दबा दिया।