बीना: बीना थाना पुलिस ने 63 लीटर अवैध शराब के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, बाइक ज़ब्त
Bina, Sagar | Oct 17, 2026 मुखबिर से सूचना मिली थी कि खिमलासा की तरफ से एक लाल-काले रंग की मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति अवैध शराब लेकर बीना की तरफ आ रहे हैं।सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन और एसडीओपी अजय सनकत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेलवे पुलिया के पास घेराबंदी की।और बाइक सवारों को रोका गया।पुलिस ने शराब जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।