नानपारा: नानपारा में रसोइयों के सम्मान और कार्ड वितरण कार्यक्रम संपन्न, रसोइयों को ₹5 लाख तक कैशलेस चिकित्सा मानदेय बढ़ाया गया
नानपारा तहसील सभागार में रविवार को रसोइया सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रसोइयों को कई महत्वपूर्ण लाभों की घोषणा की गई। घोषणाओं के अनुसार, रसोइयों का मासिक मानदेय बढ़ाकर 3000 रुपये कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, यूनिफॉर्म के लिए देय राशि में भी वृद्धि की गई है।