पुनपुन: मनोरा गांव में फायरिंग और हथियार लहराने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Punpun, Patna | Jun 17, 2025 थाना क्षेत्र के मनोरा गांव में राइफल से फायरिंग करते एवं हथियार लहराते का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर मंगलवार की दोपहर 3 बजे जेल भेज दिया। वहीं दो बदमाश अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया बदमाश राजू कुमार और कृतिकिरण को पुलिस ने गिरफ्तार का जेल भेज दिया है।